News

प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया युवक..किया रेप, आरोपी राजकोट से गिरफ्तार..

गौरेला-पेन्ड्रा

गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था. जिसकी पतासाजी के दौरान पता चला कि नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाला आरोपी राजकोट गुजरात में है. तत्काल पुलिस टीम गठित कर राजकोट के लिए रवाना किया गया. नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी अमन राठौर को राजकोट से गिरफ्तार किया गया है.

वहीं इस मामले में आरोपी के द्वारा लड़की को भगाने में सहयोग करने के एक अन्य आरोपी निखिल राठौर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की है.

Back to top button