छत्तीसगढ़

CG- नेहरु नगर ओवर ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा..ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत..

भिलाई

नेहरू नगर चौक पर स्कूटी सवार दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। स्कूटी चालक कमल नारायण यादव ने लापरवाही पूर्वक चौक पार करने की कोशिश की और हादसे का शिकार हो गया।घटना में चालक तो बच गया। लेकिन, पीछे बैठा कल्याण साहू ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आने से उसके शरीर के बीच से दो टुकड़े हो गए। यातायात पुलिस ने ही हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के चीरघर भिजवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु किया। मृतक और चालक कमल नारायण यादव फेब्रीकेशन का काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बोरसी निवासी कल्याण साहू (50) के रूप में की गई है। वो अपने साथी ग्राम मातरोडीह उतई निवासी कमल नारायण यादव उर्फ के साथ स्कूटी से नेहरू नगर अंडरब्रिज से होकर चौक पार कर रहा था। स्कूटी को कमल नारायण यादव चला रहा था और कल्याण साहू पीछे बैठा हुआ था। तभी एक ट्रक क्रमांक एमपी-04 एचई 4452 ने उसे चपेट में ले लिया। उस समय दुर्ग से रायपुर जाने वाली दिशा में यातायात का काफी दबाव था। यातायात पुलिस के सभी जवान वाहनों को निकलवाने में लगे थे। सुपेला पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है

 

Back to top button