छत्तीसगढ़

AC फटने से लगी आग, 6 मंजिला अपार्टमेंट में अफरा-तफरी..

रायपुर। राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। दलदल सिवनी स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत के तीसरे माले के एक फ्लैट में एसी फट गया, जिसके बाद आग भड़क उठी। कुछ ही देर में धुआं पूरे परिसर में फैल गया और अन्य फ्लैट में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकलने लगे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button