सूरजपुर। जिले के देवनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी संतलाल ने नशे की हालत में अपनी पत्नी चिंतामनी पर बर्बर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद मृतिका के परिजनों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।



