छत्तीसगढ़

स्कूल में डांट के बाद परेशान थी छात्रा? मौत के मामले में परिजनों ने उठाए सवाल..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा सेन की मौत का मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में छात्रा का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, आकांक्षा सेन छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उसे काफी डांटा-फटकारा गया था, जिससे वह परेशान थी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और सामने आए आरोपों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, छात्रा की मौत के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Back to top button