News

नशे में स्कूल पहुंची शिक्षिका..पुलिस ने करवाया मुलाहिजा,BEO ने कड़ी कार्रवाई की बात कही..

जशपुर

जशपुर जिला मुख्यालय से महिला शिक्षिका नशे की हालत में स्कूल पहुँची। हंगामा मचने पर महिला पुलिस को स्कूल भेजा गया। पुलिस ने शिक्षिका का मुलाहिजा करवाया। जशपुर जिला मुख्यालय से लगा हुआ प्राथमिक शाला टिकैतगंज हैं। यहां महिला शिक्षिका जगपति भगत पदस्थ हैं। वो स्कूल में कक्षा के दौरान नशे की हालत में कुर्सी पर बैठी हुई मिली। इस सम्बंध में शासकीय प्राथमिक शाला टिकैतगंज की प्रधान पाठिका आरती बाई ने बताया कि शिक्षिका हमेशा शराब के नशे में स्कुल आती हैं और नशे में ही बच्चों को भी पढ़ाती हैं ।मामले की जानकारी लगने पर बीईओ एमजेडयू सिद्दकी ने पुलिस की मदद से महिला पुलिस भेज कर शिक्षिका का डॉक्टरी मुलाहिजा करवाने भेजा हैं। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्यवाही की बात कही हैं।

Back to top button