छत्तीसगढ़

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रॉन्क्स (CG 09 JS 4619) और वैगनआर (MP 50 ZB 0139) के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कबीरधाम जिले के धरमपुरा निवासी के रूप में हुई है। वहीं चार अन्य घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button