छत्तीसगढ़

पुराना पुलिस मुख्यालय के सामने सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर,ऑटो चालक की हालत गंभीर..चालक फरार..

रायपुर

सिविल लाईन स्थित पुराना पुलिस मुख्यालय के सामने भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कर ने ऑटो को टक्कर मारते ही पलट गई.हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार घड़ी चौक की ओर से आ रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले की जांच की जा रही है.

Back to top button