छत्तीसगढ़

CG News: महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से की मुलाकात..

रायपुर: महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विश्विद्यालय की अकादमिक गतिविधियों एवं विकास संबंधी जानकारी दी।

वहीं कुलसचिव डॉ. विजय गारूडिक ने विश्वविद्यालय के दृष्टिकोण को रखते हुए प्रदेश की उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए पूज्य महर्षि महेश योगी जी के सिद्धांतों पर चलने की बात कही। उनके साथ विश्विद्यालय के डीन अकादमिक डॉ. विकास माथुर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button