
दुर्ग
बीती रात छावनी थाना क्षेत्र में छट्ठी कार्यक्रम से लौटे युवक की छत से गिरने से मौत हो गई है। युवक क्रायक्रम में अपने मामा के साथ जमकर शराब पी थी। नशा होने के बाद दोनों घर लौट आये थे। सुबह आसपास के लोगों ने जब घर के नीचे युवक का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, मृतक सतीश चौधरी मोहल्ले के ही अपने दोस्त के घर छट्ठी कार्यक्रम में गया था। यहां उसका मामा भी था। कार्यक्रम में सभी लोगों ने बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद सतीश अपने मामा के साथ देर रात 12.30 बजे घर आ गया। दोनों लोग छत के ऊपर बने कमरे में सोने चले गए। आशंका है कि मृतक देर रात शराब के नशे में लघुशंका के लिए उठा होगा और घर की छत में रैलिंग का अंदाज नही लगा पाया और सीधे जमीन पर गिर गया। घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर छावनी थाना प्रभारी की टीम पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।



