छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर से तीन आरोपी फरार••SSP का ऐलान जो गिरफ्तार करेगा या करवायेगा उसे 20 हजार इनाम••

रायपुर

रायपुर SSP ने फरार तीन आरोपियों पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया है. पुलिस ने उद्घोषणा कर बताया कि थाना माना कैम्प जिला रायपुर के अपराध क. 98/2022 धारा 306.34 भादवि तथा 3(2)v (क) एससी/एसटी एक्ट के तहत उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों (01) जगमीर सिंह गरचा,000000 (02) आकाशदीप गिल साकिनान सिविल लाईन जिला रायपुर छ0ग0 एवं (03) गंगाराम साहू साकिन अज्ञात जो दिनांक 27/04/2022 को उपरोक्त अपराध घटित कर फरार है।

प्रशांत अग्रवाल (भा.पु.से.) उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऐलान किया है रायपुर पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं, कि जो कोई उक्त फरार आरोपीगणों को गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करवायेगा, अथवा युक्ति-युक्तकरण सूचना देगा जिससे फरार आरोपीगण को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, उसे 20,000/-रूपये (बीस हजार रूपये) के नगद राशि से पुरस्कृत किया जावेगा।

Back to top button