मेष राशि- आपको आज अधिक परिश्रम करना होगा। वैसे आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। हालांकि व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय आपको अच्छी सोच और समझ से काम लेना होगा, तभी सफलता और लाभ का आनंद ले पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा। लव लाइफ में प्रेमी की बातों को सम्मान देना होगा। आज आप कुछ मुद्दों पर आसानी से काम करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
वृष राशि- आपको आज घर के बड़ों से विशेष रूप से माता-पिता से आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा और आपके व्यापार में भी आज विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग आज प्रशस्त होगा। प्रतियोगिता में आज आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। लव लाइफ में आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है और साथ में घूमने भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराना कर्ज है तो आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी और आपका अटका हुआ पैसा भी आज के दिन मिल सकता है।
मिथुन राशि- आज का दिन फलदायी रहेगा। निजी संबंधों के मामले में आज आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें और वाणी व्यवहार पर संयम रखें। छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आज अधिक मेहनत करनी होगी। आपको अपने जीवन के कुछ अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा।
कर्क राशि- आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपनी संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता पाएंगे। आज आपको अपने व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी। पिता का मार्गदर्शन भी आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होती नजर आ रही है। जो जातक बिजली के उपकरणों का काम करते हैं आज उनकी कमाई अच्छी रहेगी।
सिंह राशि- आज का दिन आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला रहेगा। आपको आज ससुराल पक्ष से भी सहयोग और लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य और बच्चे भी आज आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं, और परिवार की खुशी के लिए आज आपको धन खर्च करना होगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना होगा क्योंकि आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलने वाली है। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी।
कन्या राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। छात्र शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आज गुरुजनों से भी उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके व्यापार में तेजी से बदलाव होंगे और नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। सफलता पाने के लिए आप आज कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक प्रयास आपके सफल होंगे। रचनात्मक क्षमता का आप लाभ ले पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है।
तुला राशि- आज आपको अनावश्यक लेन-देन से बचना होगा। भाग्य से ज्यादा आपको आज परिश्रम पर भरोसा करना होगा। वैसे राशि स्वामी शुक्र के शुभ प्रभाव से आप धैर्य के साथ सभी परेशानियों को दूर कर लेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहें नहीं तो आपकी छवि खराब कर सकते हैं। अपना व्यावसायिक आपके जीवन में आज एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। यदि आप कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और आप किसी चली आ रही समस्या का समाधान प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में प्रगाढ़ता के कारण आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा और आप अपने प्रिय मित्रों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ असंभव कार्य आपके सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होता हुआ दिखाई देगा। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
धनु राशि- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई तनाव आज दूर होगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको ध्यान रखना होगा। आज आपकी किसी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे आप अपने जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। निजी जीवन में इस समय किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि उसके पूरे होने की संभावना कम है। धर्म कर्म के काम में आज आपका रुझान रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके करियर में कुछ बदलाव की संभावना है, जिसके लिए आप नए लोगों से मिलेंगे और आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी।
मकर राशि- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी संतान की उन्नति देखकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। आपके परिवार के कुछ अटके हुए कार्य आज आपके भाई-बहनों के सहयोग से पूरे होंगे। लेकिन आपको आज बाहर का खाना खाने से बचना होगा, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके पारिवारिक व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सहकर्मियों को भी नया ज्ञान और अवसर प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनको आज सम्मान और सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। वैसे आपके लिए आज जरूरी है कि भूत और भविष्य की योजनाओं में न उलझें, वर्तमान में रहें और हर पल का आनंद लें। इधर उधर के बारे में अधिक सोचेंगे तो आपके मन में नकारात्मक भाव का समावेश होगा। करियर में आज आपको किसी परिचित के माध्यम से लाभ का सुनहरा मौका मिल सकता है।
मीन राशि- आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल और सुख बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए किया गया आपका प्रयास फलीभूत होगा। आज किसी परिचित के माध्यम से आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे जो आपको न चाहते हुए भी करने होंगे। आज आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं और आप उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे।



