
जशपुर
शक के चक्कर में प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर अपने प्रेमिका की हत्या कर दी. युवती की हत्या उसके पहले प्रेमी ने की थी। उसके पहले प्रेमी को शक था कि इसका किसी और के साथ चक्कर है। जिसके बाद उसने प्रेमिका का वॉट्सऐप हैक किया। जिसमें पता चल गया कि, युवती का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद आरोपी ने दिनदहाड़े युवती की कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली थी। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी देवकी चक्रेश के रूप में हुई थी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में CHO के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी, युवती की स्कूटी और एक गमछा मिला था।
पुलिस ने इस घटनाक्रम की जानकारी युवती के परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हम दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से हम रायपुर में भी रह रहे थे। मगर कुछ समय पहले देवकी की यहां पोस्टिंग हो गई। तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद मैं भी वापस आ गया। लेकिन देवकी पहले जैसे बात नहीं करती थी। इस पर मुझे शक हुआ।


