राजनादगांव। कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला हुआ है। विधायक एक कार्यक्रम में शामिल होने जोंधरा गाँव पहुंची हुई थी। इस हमले में विधायक के हाथ में चोट आई है।
ग्राम जोधरा में एक कार्यक्रम के दौरान खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने शराब के नशे में चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
पुलिस ने आरोपी खिलेस्वर नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



