छत्तीसगढ़

CG :SBI के दो ATM को गैस कटर से काटकर 40 लाख की चोरी.. चोरों को पकड़ने पुलिस CCTV की फुटेज खंगाल रही.

भिलाई।   हुडको में चोरों ने एसबीआई के दो एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 40 लाख कैश पार कर दिया गया। इसके बाद चोरों ने एटीएम में आग लगा दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस अब सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

चोरी की घटना के बाद एटीएम से धुआं निकलता देख मकान मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम का सारा पैसा गायब था। मिलन चौक वाले एटीएम के सामने स्थित मकान के सीसीटीवी में कुछ आरोपी भी कैद हुए हैं

Leave a Reply

Back to top button