
बीजापुर
जिले के CAF के 15वी बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. यह घटना बीती रात 11 बजे की है. अपने बंदूक से सिर में गोली मारने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जवान का नाम सुनील कुमार है और वह एमपी के भिंड जिले का रहने वाला है. खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी ने की है. फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.


