छत्तीसगढ़

CG- ASI और हेड कॉन्स्टेबल पर बड़ी कार्रवाई.. 59 लाख की ठगी मामले में ASI सस्पेंड, हेड कॉन्स्टेबल बर्खास्त..

रायपुर

59 लाख की ठगी मामले में बिलासपुर SSP ऑफिस में पदस्थ ASI मधुशिला सुरजाल को सस्पेंड और हेड कांस्टेबल संजय श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों ने मिलकर ही ठगी की घटना को अंजाम दिया था। सिविल लाइन थाने में दोनों पर 409, 420, 467, 468, 471 और 120 के तहत मामला दर्ज है। दो दिन पहले ही पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था

जानकारी के अनुसार,  ASI के पद पर मधुशीला सुरजाल पदस्थ है। मधुशीला सुरजाल लंबे समय से फंड शाखा की रकम में हवलदार संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर रकम की हेरफेर कर रही थी। रूटीन में फाइलों के अवलोकन के दौरान एसएसपी पारुल माथुर की नजर इन गड़बड़ियों पर पड़ी। दस्तावेजों में काफी कांट-छांट एसएसपी को दिखी। पता चला कि जीपीएफ़ समेत अन्य मद में रकम निकालने के लिए यदि कोई पुलिस कर्मचारी आवेदन देता है तो उसमें कूटरचना कर के कही अधिक रकम फंड प्रभारी मधुशीला सुरजाल के द्वारा निकाल ली जाती है। प्रथम दृष्टया ही मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर SSP पारुल माथुर ने फंड शाखा प्रभारी मधुशीला सुरजाल को लाइन अटैच करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर राजेश श्रीवास्तव को मामले की जांच सौपी।

DSP  की जांच में पता चला कि फंड शाखा प्रभारी ने बेलगहना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव ने मधुशीला सुरजाल के साथ मिलकर बीमा फॉर्म के जीपीएफ के लाखों रुपये की हेराफेरी की है। हवलदार ने बिना फॉर्म के जीपीएफ के 15 लाख, 75 हजार रुपये निकाल कर गबन कर दिया। फंड शाखा से दस्तावेज मंगवा कर जांच करने में पता चला कि दस्तावेजों में काफी कांट- छांट की गई है। जांच में यह भी पाया गया कि कई पुलिसकर्मियों के जीपीएफ फंड से राशि निकाली गई हैं। वही कुछ पुलिसकर्मियों के जीपीएफ फंड की राशी निकालने के बाद वापस जमा की गई है। यह भी तथ्य स्प्ष्ट हुआ डीआईजी सह पुलिस एसएसपी पारुल माथुर के फर्जी हस्ताक्षर के अलावा बैंक के फर्जी सील व चालान का इस्तेमाल भी फर्जीवाड़े में किया गया है। जांच रिपोर्ट डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश श्रीवास्तव ने एसएसपी को सौपीं। जिस पर एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन थाना प्रभारी को निर्देशित कर तीन दिन पहले ही गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र के मामलें में धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज करवाया। जुर्म दर्ज होने के बाद बेलगहना चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही फंड शाखा प्रभारी के पद पर पदस्थ मधुशीला सुरजाल एएसआई (एम) फरार हो गई जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

SSP पारुल माथुर ने पुलिस बल के सदस्य के रूप में प्रधान आरक्षक का कृत्य विभागीय व्यवस्था व नियमों के विपरीत पाए जाने पर पुलिस विभाग एवं जनहित में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 311,2 ख के अधीन प्रदत शक्तियों के आधार पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 88 संजय श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया है। वही ASI मधुशीला सुरजाल को निलंबित कर दिया है।

Back to top button