छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव, कई थानों में नई पोस्टिंग..

भिलाई। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने 4 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी सूची में निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अण्डा। निरीक्षक महेश धु्रव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई।निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से उतई थाना प्रभारी। निरीक्षक वंदिता पनिणकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी। उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे को प्रभारी चैकी जेवरा सिरसा से मोहन नगर। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अण्डा से थाना सुपेला। उनि श्रीराम पेंड्रो थाना धमधा से थाना उतई।उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को उतई से थाना धमधा।

Leave a Reply

Back to top button