पॉलिटिक्स

BJP New Team: नितिन नवीन की नई टीम में MP का दबदबा, मध्य प्रदेश से 6 नेताओं को मिली जगह

भोपाल /नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं मप्र कोटे से राज्यसभा सांसद बने पंजाब के तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का पदभार सौंपा गया है। वहीं, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक,  बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए गए तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। 

इस टीम के साथ बीजेपी में पीढ़ी परिवर्तन एक बार फिर दर्ज हो रहा है. बीजेपी के देश के आदर्श संगठनों में गिने जाने वाले मध्य प्रदेश से दो चेहरों को इस टीम में जगह मिल पाई है. भाजपा नेता लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 

ऐलान के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली पहुंच गये थे
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान आज सोमवार को हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह ही दिल्ली रवाना हो गये थे. इसके पहले मोहन यादव ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से कल मुलाकात की थी. हांलाकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम यहां पर अलग अलग केन्द्रीय मंत्रियों से मिलने का भी है. मध्य प्रदेश के विकास कार्यों के सिलसिले में वे केन्दीय मंत्रियों से मिलकर उनसे बातचीत करेंगे। 

मध्य प्रदेश के इन दमदारों ने भी जोर लगाया है
मध्य प्रदेश बीजेपी शासित उन राज्यों में शामिल हो चुका है, जहां पार्टी में कद्दावर नेताओं की भरमार है. मोहन कैबिनेट में जगह नहीं बना सके पार्टी के कद्दावर नेता भी टीम नबीन के एलान के पहले दिल्ली दौड़ लगा चुके थे. इनमें सबसे मजबूत नाम गोपाल भार्गव का है. पूर्व मंत्री और बुंदेलखंड के कद्दावर नेताओं में शामिल गोपाल भार्गव लंबे समय से मंत्रिमण्डल में शामिल किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन बताया जा रहा है कि टीम के एलान के पहले दिल्ली में नेताओं से मेल मुलाकात की फेरी शुरु कर दी थी। 

कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा कहती हैं, "बीजेपी में गुटबाजी इतनी हावी हो चुकी है. कि नेताओं की गणेश परिक्रमा के बिना अवसर है ही नहीं. इसलिए मध्य प्रदेश के नेता दिल्ली दौड़ लगाते रहे. लेकिन बीजेपी की नेशनल टीम के लिए जो नाम उछाले जा रहे हैं उनका हश्र भी वही ना हो जाए जो राज्यसभा चुनाव के समय और फिर दतिया उपचुनवा के समय नरोत्तम मिश्रा का हुआ था। 

 

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री

बीजेपी की नई टीम में एम नागराजा, लाल सिंह आर्य, वर्षाबेन दोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा, रेखा वर्मा, मधुचंद्र इस टीम में बरकरार हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती पवार, मनप्रीत सिंह बादल, तारिक मंसूर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बरकरार रखा।

बीजेपी की नई टीम में कौन-कौन, पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
क्र.सं. पद/दायित्व नाम राज्य
1 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया राजस्थान
2 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड
3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव दिल्ली
4 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ओडिशा
5 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश
6 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा उत्तर प्रदेश
7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी गुजरात
8 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (डॉ.) भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र
9 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार मनप्रीत सिंह बादल पंजाब
10 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश
11 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. एस. नागराज कर्नाटक
12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. तारिक मंसूर उत्तर प्रदेश
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (डॉ.) मधुचंद कर पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री
14 राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष दिल्ली
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
15 राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश मुंबई
16 राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) सौदान सिंह चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री
17 राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े महाराष्ट्र
18 राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल दिल्ली
19 राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा
20 राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी उत्तर प्रदेश
21 राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान
22 राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल मध्य प्रदेश
23 राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश
24 राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया हरियाणा
राष्ट्रीय मंत्री
25 राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार मध्य प्रदेश
26 राष्ट्रीय मंत्री के. सुरेंद्रन केरळम्
27 राष्ट्रीय मंत्री डॉ. भोला सिंह उत्तर प्रदेश
28 राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा झारखंड
29 राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल गुजरात
30 राष्ट्रीय मंत्री डॉ. संदीप पाठक दिल्ली
31 राष्ट्रीय मंत्री फांग्नोन कोन्याक नागालैंड
32 राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव उत्तर प्रदेश
33 राष्ट्रीय मंत्री अनिल एंटनी केरळम्
34 राष्ट्रीय मंत्री डॉ. एम. वेंकटेश तमिलनाडु
35 राष्ट्रीय मंत्री मनोज तिग्गा पश्चिम बंगाल
36 राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभु बिहार
37 राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह दिल्ली
38 राष्ट्रीय मंत्री मृगांका देव बर्मन असम
39 राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता गुजरात
40 राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश दिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
41 राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल महाराष्ट्र
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
42 राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेश मंगल राजस्थान
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
43 राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ पंजाब
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
44 राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री महेंद्र पांडे उत्तराखंड
नॉर्थ ईस्ट संयोजक
45 नॉर्थ ईस्ट संयोजक डॉ. संबित पात्रा ओडिशा
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक
46 नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक राजीव बब्बर दिल्ली
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
47 प्रकोष्ठ संकुल संयोजक विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
48 प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक ऋतुराज सिन्हा बिहार
49 प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक विष्णु वर्धन रेड्डी आंध्र प्रदेश
मोर्चा अध्यक्ष
50 युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी गुजरात
51 महिला मोर्चा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़
52 ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरपाल मौर्य उत्तर प्रदेश
53 किसान मोर्चा अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश
54 एससी मोर्चा अध्यक्ष शिवेश कुमार राम बिहार
55 एसटी मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत राजस्थान
56 अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष कुंवर बासित अली उत्तर प्रदेश
मीडिया संयोजक
57 मीडिया संयोजक अनिल बलूनी उत्तराखंड
मीडिया सह संयोजक
58 मीडिया सह संयोजक आशीष उषा अग्रवाल मध्य प्रदेश
59 मीडिया सह संयोजक प्रदीप भंडारी दिल्ली
60 मीडिया सह संयोजक सिद्धार्थ यादव दिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक
61 सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह संयोजक
62 सोशल मीडिया सह संयोजक प्रीति गांधी महाराष्ट्र
63 सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी दिल्ली
64 सोशल मीडिया सह संयोजक आलोक भट्ट उत्तराखण्ड
65 सोशल मीडिया सह संयोजक अरुण यादव हरियाणा

 

 

 

Leave a Reply

Back to top button