छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले 6 IFS..केंद्र सरकार ने 2022 बैच के IFS का किया कैडर आबंटित..

रायपुर

केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2022 बैच के IFS अफसरों का कैडर आबंटित किया है। वन अफसरों की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को 6 अफसर मिले हैं। इनमें 2 छत्तीसगढ़ मूल के हैं।केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में जिन अफसरों को छत्तीसगढ़ कैडर आबंटित किया गया है, उनमें हर्षित मेहर, विपुल अग्रवाल, दीपेश कपिल, चंद्रकुमार अग्रवाल, एस. नवीन कुमार और एमजी वेंकटेश शामिल हैं। इनमें हर्षित मेहर और विपुल अग्रवाल छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

 

Back to top button