छत्तीसगढ़

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह पहुंचे पटवारी और पंचायत कार्यालय..फौत पंजी अपडेट करने, अभिलेखों के रिकॉर्ड दुरूस्त करने दिए निर्देश..

नगर पंचायत कुंरा कार्यालय से जल्द से जल्द नए राशन कार्ड वितरण करने दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम पथरी और बरबंदा के पटवारी और ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचे। कलेक्टर ने हल्का पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव से पंजी व अभिलेख के रिकाॅर्ड का अवलोकन किया। फौत प्रकरण के रिकाॅर्ड अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने फौत पंजी अपडेट करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा अन्य अभिलेखों के रिकाॅर्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिला पंचायत विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद व एसडीएम नंदकुमार चौबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Back to top button