छत्तीसगढ़

CG- तेज रफ्तार बाइक खड़े कंटेनर से जा टकराई..3 लोगों की मौत..

रायपुर

पेंड्रा में बीती रात हुए सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक खड़े कंटेनर से जा टकराई।घटना कोटमी चौकी थाना क्षेत्र के पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप के पास की है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कोरबा जिला के पासन निवासी बसंत प्रजापति, शुभम मानिकपुरी व सूरज प्रजापति तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर पेंड्रा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़े कंटेनर में उनकी बाइक जा टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। इधर एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Back to top button