नेशनल

एलपीजी सिलेंडर हुआ ब्लास्ट.. नौ लोग घायल, अस्पताल में भर्ती..

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे चेंबूर के सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित एक मंजिला घर में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि, रसोई गैस के सिलेंडर में विस्फोट होने से वहां आग लग गई, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में दो नाबालिग हैं। सभी घायलों को गोवंडी इलाके में स्थित सरकारी शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Back to top button