नेशनल

लोकसभा चुनाव का ऐलान: आचार संहिता लागू, सात चरणों में चुनाव, जानिए कब होगा मतदान..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। 543 सीटों के लिए यह सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में मतदान होगा। वहीं 7 चरणों में देश की 543 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल और 7 मई को वोटिंग होगी। 2019 में भी 3 चरणों में प्रदेश में वोटिंग हुई थी। वहीं प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद 1 लाख 20 हजार 92 वोटर्स बढ़े हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में लोकसभा चुनाव चरण में होगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पहला चरण के लिए चुनाव 19 अप्रैल, दूसरा चरण के लिए चुनाव 26 अप्रैल, तीसरा चरण के लिए चुनाव 7 मई , चौथा चरण के लिए चुनाव 13 मई, पांचवा चरण के लिए चुनाव 20 मई , छठवां चरण के लिए चुनाव 25 मई, सातवां चरण के लिए चुनाव 1 जून को होगा। वहीं, 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं।

छत्तीसगढ़

  • कुल 11 लोकसभा सीट
  • 19 अप्रैल को 1 सीट, 26 अप्रैल 3 सीट, 7 मई को 7 सीट
  • 4 जून को नतीजा

 मध्य प्रदेश

  • कुल 29 लोकसभा सीट
  • 19 अप्रैल को 5 सीट, 26 अप्रैल 8 सीट, 7 मई को 11 सीट, 13 मई को 11 सीट और 20 मई को 13 सीट पर वोटिंग
  • 4 जून को नतीजा

 महाराष्ट्र

  • कुल 48 लोकसभा सीट
  • 19 अप्रैल को 5 सीट, 26 अप्रैल 8 सीट, 7 मई को 11 सीट, 13 मई को 11 सीट और 20 मई को 13 सीट पर वोटिंग
  • 4 जून को नतीजा
  • : पश्चिम बंगाल

    • कुल 42 लोकसभा सीट
    • 19 अप्रैल 3 सीट, 26 अप्रैल 3 सीट, 7 मई 4 सीट, 13 मई को 8, 20 मई को 7, 25 मई को 8, 1 जून को 9 सीट पर वोटिंग
    • 4 जून को नतीजा

     झारखंड

    कुल 14 सीट

    13 मई को 4 सीट, 20 मई को 3 सीट, 25 मई को 4 सीट और 1 जून- 3

    1 जून को 13 सीटें

    4 जून को नतीजें

    पंजाब

    कुल 13 सीट

    1 जून को 13 सीटें

    4 जून को नतीजें

    दिल्ली

    • कुल 7 लोकसभा सीट
    • 25 मई को वोटिंग
    • 4 जून को नतीजा

    उत्तर प्रदेश

    कुल 80 लोकसभा सीट

    19 अप्रैल को 8 सीटें, 26 अप्रैल को 8 सीटें, 7 मई को 10 सीटें, 13 मई को 13 सीटें, 20 मई को 14 सीटें, 25 मई को 14 सीटें और 1 जून को 13 सीटें

    4 जून को नतीजें

    गुजरात

    • कुल 26 लोकसभा सीट
    • 7 मई को वोटिंग
    • 4 जून को नतीजा
     बिहार
    • कुल 40 लोकसभा सीट
    • 19 अप्रैल को 4 सीट, 26 अप्रैल को 5 सीट, 7 मई को 5 सीट, 13 मई को 5 सीट, 20 मई को 5 सीट, 25 मई को आठ सीट, 1 जून को 8
    • 4 जून को नतीजा
     राजस्थान
    • कुल 25 लोकसभा सीट
    • 19 अप्रैल को 12 और 26 अप्रैल को 13 सीटों पर वोटिंग
    • 4 जून को नतीजा

    किस राज्य में कितने चरण में चुनाव

    •  1 चरण मतदान – अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड
    • 2 चरण में मतदान – कर्नाटक, राजस्थान, मणिपुर
    • तीन चरण में मतदान – छत्तीसगढ़, असम
    • 4 चरण में मतदान-  ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड
    • 5 चरण में मतदान –  महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर,
    • 7 चरण में मतदान  – उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल

     

Leave a Reply

Back to top button