छत्तीसगढ़

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का दुबाई कनेक्शन, रायपुर पुलिस ने गोवा से 5 सटोरिए समेत 7 गिरफ्तार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सटोरिए के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने गोवा में रेड कर 5 सटोरिए समेत 7 को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी विदेशों में भी ऑनलाइन क्रिकेट पैनल का संचालन कर रहे थे। सट्टा से कमाए गए अवैध धन को मुख्य संचालक तक भेजने के लिए पेमेंट गेट-वे पैनल का संचालन करते थे। जांच में पता चला है कि आरोपी प्रतीक कुमार व सैंफी कुछ दिनों पहले ही दुबई गए थे और वापस आने के बाद पेमेंट गेट-वे का काम कर रहे थे।

25 फरवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मुक्तिधाम के पास स्थित खाली मैदान में चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रतीक कुमार वाधवानी और सैन्की देवड़ा निवासी अमलीडीह न्यू राजेंद्र नगर के रूप में की गई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि ऑनलाइनन बैटिंग साइट्स 23exch9.com, allpenalexch.com तथा 99.com व पैनल के द्वारा मास्टर आईडी बनाकर क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे।

दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों को गोवा में बैठकर पैनल के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को गोवा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंचकर आरोपियों के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर आरोपियों द्वारा गेट-वे पैनल संचालन करना पाये जाने पर विधिवत मोबाईल फोन, लैपटॉप एवं अन्य सामग्री जप्त कर कार्यवाही की गई।

सटोरिए ने कबूल किया है कि ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वालों को अलग-अलग बैटिंग साइट की मास्टर आइडी कमीशन बेस पर बिक्री करते थे। साथ ही अन्य राज्यों में चल रहे पैनलों की राशि के लेनदेन के लिए गेट-वे जयदेव ग्रुप व जेएमके ग्रुप के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप का संचालन करते थे।

431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग

पकड़े गए सटोरिए सट्टे के रुपयों का लेनदेन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। खातों से लिंक मोबाइल नंबरों को पुलिस द्वारा ब्लाॅक करावाया जा रहा है।

42 लाख सट्टे के मुख्य आरोपी तक पहुंचाई गई

पुलिस जांच में यह बातें सामने आई है कि सटोरिए ने सट्टे से प्राप्त 46500 क्रिप्टो करेंसी को क्रिप्टो वाॅयलेट के मांध्यम से संचालक तक पहुंचाये थे। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

आरोपियों के नाम

प्रतीक कुमार वाधवानी, सैन्की देवड़ा, धनंजय वैष्णव, साकेत जगवानी, प्रमोद कुमार ओरके, प्रकाश चंद्र मिरी, शंकर कुमार राम।

Leave a Reply

Back to top button