छत्तीसगढ़

रायपुर में साइबर ठगी: विधायक को लगाया चूना, FIR दर्ज..

रायपुर। साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा भी ठगों के जाल में फंस गए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के एक बड़े नेता का निजी सहायक यानी पीए बताया। बातचीत के दौरान उसने डीजल भरवाने के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत बताई।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने भरोसा करते हुए जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में दो बार में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा दिए।

बाद में जब मामले की सच्चाई सामने आई, तब ठगी का खुलासा हुआ। शिकायत के आधार पर खम्हारडीह थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों ने अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Back to top button