छत्तीसगढ़

CG- रायपुर रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस में फायरिंग..RPSF जवान की मौत, एक यात्री की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती..

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह सारनाथ एक्सप्रेस में फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर तैनात आरपीएसएफ जवान की सर्विस रायफल से अचानक गोली चल गई। घटना में जवान के सीने और एक यात्री को गोली लगी। गोली लगाने से जवान की मौत हो गई। एक यात्री घायल हो गया है, जिसे रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में उसलापुर से रायपुर तक उपनि एसडी डी घोष+4 आरपीएसएफ के द्वारा अनुरक्षण कर रहे थे। इस दौरान रायपुर स्टेशन प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर सुबह 6 बजे आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चंद्र की बंदूक़ से कोच नंबर S/02 से उतरते समय एक्सीडेंटल फायर हो गया। जवान दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी है ऊपर बर्थ में नवरोज़ाबाद निवासी मोहम्मद दानिस एवं साइड में उसके पिता सोए हुए थे। गोली चलने की आवाज़ से दोनों उठे और देखें कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है।जवान एवं मोहम्मद दानिश दोनों को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती किया गया। जवान दिनेश चंद्र s/o करतार सिंह उम्र -34 निवासी राजस्थान की राम कृष्ण केयर अस्पताल में मौत हो गई है। यात्री मोहम्मद दानिस का उपचार अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Back to top button