छत्तीसगढ़

राजधानी मे चाट गुपचुप खाने वालों के लिए खास खबर..चाट और गुपचुप ठेलों में हानिकारक पानी कृत्रिम रंग से तैयार..

रायपुर / राजधानी मे चाट गुपचुप खाने वालों के लिए खास खबर है , शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित चाट और गुपचुप ठेलों की पड़ताल की गई,अभियान के पहले ही दिन गुपचुप में इस्तेमाल हो रहे रंगयुक्त पानी का बड़ा मामला सामने आया, जिस पर विभाग ने तुरंत सख्ती दिखाई। खाद्य-औषधि विभाग की ओर से ‘सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार’ थीम के तहत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान की शुरुआत होते ही राजधानी में कार्रवाई तेज हो गई है। अधिकारियों ने संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण में पाया गया कि कई जगहों पर गुपचुप में उपयोग किया जा रहा पानी कृत्रिम रंग से तैयार किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने मौके पर ही करीब 20 लीटर रंगीन गुपचुप पानी नष्ट कराया।

Leave a Reply

Back to top button