छत्तीसगढ़

बालोद में दर्दनाक हादसा: तांदुला नहर में बहे बाप-बेटी, पिता का शव मिला, बेटी लापता..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए। इस घटना में पिता की मौत हो गई है, जबकि 12 वर्षीय बेटी की तलाश अभी भी जारी है।

यह घटना पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर (35 वर्ष) अपनी बेटी पल्लवी गंजीर (12 वर्ष) को नहर में तैरना सिखा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों संतुलन खोकर बहने लगे।

घटना के समय एक अन्य बच्ची भी बहाव की चपेट में आ गई थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खोजबीन में आसानी के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया, जबकि बेटी की तलाश लगातार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button