छत्तीसगढ़

CG Accident: खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप..15 लोगों की मौत, कई घायल..

कवर्धा। तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं। सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है।

बताया जा रहा है कि पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद गांव लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है। पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Back to top button