छत्तीसगढ़

CG NEWS: भाजपा विधायक का निधन.. अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस.. CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख..

रायपुर: भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। रायपुर के एक निजी अस्पताल में देर रात भाजपा विधायक ने अंतिम सांस ली।

बता दे विद्यारतन भसीन काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। वहाँ इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया। विद्यारतन भसीन भाजपा के सीनियर लीडर थे। जो दुर्ग के वैशाली से विधायक थे। 2018 के छग.विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लहर के बीच विद्यारतन भसीन ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से पराजित किया था।

सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है। उन्होंने लिखा है की– वैशालीनगर विधानसभा से भाजपा के विधायक विद्यारतन भसीन के निधन का समाचार दुखद है। हम सब उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके पारिवारजनों को हिम्मत दे।

Back to top button