मेष राशि के लिए
आज पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। अपने लक्ष्य के लिए कार्य करें। व्यापारिक को व्यापार में वाद विवाद से बचना है। अपनी वाणी को विनम्र रखें।
उपाय के लिए
श्री सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ अंक है 2
वृषभ राशि के लिए
आज के दिन आपको सजगता से काम करना है। व्यवहार को विनम्र रखें किसी को भी मानहानि ना पहुंचाएं। वाहन लेने का उपयुक्त समय है ,कानूनी कार्रवाई भी आपकी आपके लाभ देगी।
उपाय के लिए
श्री कुंजिका पाठ करें। आज का शुभ अंक है 1
मिथुन राशि के लिए
आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन अति आत्मविश्वास ही ना हो। व्यापारिक वर्ग के लिए कदम फूंक-फूंक के चलने का है।
उपाय के लिए
मां भगवती के मंदिर में लाल फूल अर्पण करें ।आज का शुभ अंक है2
कर्क राशि के लिए
आज का दिन अनुकूल है लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेगी। धन का अभाव महसूस करेंगे। अपनी वाणी को नियंत्रण रखें। मन को काबू में रखें।
उपाय के लिए
दुर्गा चालीसा का पाठ करें। आज का शुभ अंक है1
सिंह राशि के लिए
आज के दिन आपका शुभ है। हर कार्य में सफलता मिलेगी। लेकिन अपने स्वभाव को नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण लाएं।
उपाय के लिए
श्री सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ अंक है 3
कन्या राशि के लिए
आपके आसपास के लोगों के साथ तालमेल बनाकर चली। सोच समझकर कदम उठाएं। प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई काम है, तो सतर्कता से कार्य पूर्ण करें ।
उपाय के लिए
लाल फूल की माला जगदंबा मां के मंदिर जाकर अर्पण करें। आज का शुभ अंक है1
तुला राशि के लिए
अपने मन को समझा कर रखें, हनी को नियंत्रण रखें। किसी की भी बातों में ना आएं। स्वभाव को नियंत्रण रखें।
उपाय के लिए
दुर्गा मंदिर में जाकर हरी चुनरी का भेट करें। आज का शुभ अंक है 5
वृश्चिक राशि के लिए
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपके साथ काम करने वालों का सहयोग रहेगा। सब के ऊपर आंख बंद करके विश्वास ना करें।
उपाय के लिए
देवी सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ अंक है 2
धनु राशि के लिए
दिन आपका शुभ है। हर तरफ से सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में कोई नया कार्य बढ़ाने का श्रेष्ठ दिन है।
उपाय के लिए
देवी सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ अंक है 4
मकर राशि के लिए
आज के दिन आप का श्रेष्ठ होने वाला है। कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। चुप रह कर सफलता को प्राप्त करें।
उपाय के लिए
घी का दिया जलाकर सूक्त का पाठ करें ।आज का शुभ अंक है 3
कुंभ राशि के लिए
अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने क्रोध को काबू में करें। अति उत्साह में कोई निर्णय ना लें।
उपाय के लिए
नवग्रह के मंत्रों का जाप करें। आज का शुभ अंक है2
मीन राशि के लिए
आज का दिन अनुकूल है। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन उधार ना दे।
उपाय के लिए
श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ अंक है 2