छत्तीसगढ़

25 जून मंगलवार आज का राशिफल..इन राशियों में दिखेगा लाभ, जानें राशिफल..

मेष राशि- आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से भी आज आपको प्रोत्साहन और सपोर्ट मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको बुद्धि कुशलता से विचार करके ही बड़े फैसले लेने होंगे नहीं तो विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं वैसे आज आपके अधिकार और प्रभाव में वृद्धि का योग भी बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आज आपको खुशी मिलेगी।

वृष राशि- आपके परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर घर में विचार मंथन हो सकता है। घर के बड़ों का आपको मार्गदर्शन मिलेगा और आपको उनकी बातों पर अमल भी करना होगा नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है। विरोधी आज परास्त होंगे और आपका मनोबल ऊंचा होगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी।

मिथुन राशि- आज के दिन आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत का भी पूरा लाभ मिलेगा। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि अपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुका दें इससे आपको मानसिक खुशी और राहत मिलेगी और देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी। पारिवारिक व्यवसाय में संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको व्यापार में साझेदारों और पत्नी पक्ष से भी पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा और तकनीकी विषयों में रुचि रहने से आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। छात्र आप प्रतियोगिता और शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

कर्क राशि- आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपका कोई धन फंसा है और जिसका आप इंतजार कर रहे हैं वह धन आपको मिल सकता है। आपको आज परिजनों के साथ आनंददायक समय बिताने का भी पूरा मौका मिलेगा। आपको किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का भी मौका मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको भविष्य में आर्थिक लाभ देगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।

सिंह राशि- आज का दिन करियर और कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज घर में पिता का मार्गदर्शन लाभ दिलाएगा तो कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों के सहयोग से फायदा होगा। आज भाई बहनों से भी आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। विवाह के योग्य लोगों को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

कन्या राशि- आज आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। साथ ही विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क भी रहना होगा। आज अधिकारीगण भी आपके काम पर नजर बनाए रखेंगे इसलिए लापरवाही न हो इस बात का ध्यान रखें। वैसे कन्या राशि के व्यवसायी आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। जिन लोगों के काम का संबंध वाणी और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है वह अपने काम में आज सफलता और प्रोत्साहन पाएंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, इनमें अपनी पढाई को लेकर गंभीरता देखने को मिलेगी।

तुला राशि- आपको आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और दिन को शांति पूर्वक बिताने का प्रयास करना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि अपने अटके हुए काम को आज पूरा करने का प्रयास करें, आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और घर के बड़ों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का भी मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचना होगा। अगर आप आज निवेश के लिए धन लगाना चाहते हैं या कारोबार में विस्तार के लिए कुछ करना चाह रहे हैं तो किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह जरूर लें। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से भी बचना होगा क्योंकि लोग आपकी भावुकता का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। वैसे आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहयोगी अथवा मित्र की मदद से लाभ मिलेगा।

धनु राशि- आज आपको पारिवारिक जीवन में खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं। घरेलू जरूरतों की वजह से आप आज कुछ खरीदारी भी करेंगे, शॉपिंग के लिए आप जीवनसाथी को भी साथ में ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अगर आपका किसी से कोई लेनदेन है तो आज आप उसे चुकाने का भी पूरा प्रयास करेंगे। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना चाहिए क्योंकि आज अनावश्यक खर्च का योग बन रहा है। साथ ही आज आपको उधर लेनदेन के मामले से भी दूर रहने की जरूरत है। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको अपनी संतान पर गर्व होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा।

कुंभ राशि- आपका दिन आज आनंददायक रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में पूरी सफलता मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन सफल रहेगा और उनका प्रभाव भी बढेगा। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है आपको दीर्घकाल में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उनके प्रयास असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठजनों से पूरा सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आज छात्रों को शिक्षकों और उनके सहयोगियों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन राशि- आज का दिन लाभकारी रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं उनको आज अच्छी डील मिल सकती है। आपका सामाजिक प्रभाव भी आज बढेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ससुराल और मायके पक्ष से आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। वैसे आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आज व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।

Leave a Reply

Back to top button