
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन जाने के बाद एसीबी ईओडब्ल्यू 41 मामलों की जांच कर रहा है। आज विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक सौरभ सिंह द्वारा विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने यह जानकारी दी । एसीबी/ईओडब्ल्यू में आईएएस राजेश सुकुमार टोप्पो, निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता के साथ-साथ नेता व निजी बिल्डर-उद्योगपति शामिल हैं। इनमें से 16 मामलों में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने केस रजिस्टर किया है, जबकि 19 मामलों की जांच चल रही है। 6 केस जांच के बाद बंद कर दिए गए हैं। देखिए पूरी सूची।





