रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हो रही है, महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई हो सकती है। इन अपराधों से जुड़े मामलों में निर्धारित समयावधि में चालान प्रस्तुत करे।
मुख्यमंत्री साइबर क्राइम और इससे जुड़े आपराधिक गतिविधियों की गहन समीक्षा कर रहें है। साइबर अपराध के रोज बदलते तरीके, के बारे मे लोगों को जानकारी दी जाए। अंतर्विभागीय समन्वय के साथ लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाने की विशेष पहल हो।साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार हो। रेंज लेवल में 5 साइबर थाने संचालित, 9 थानों का शीघ्र संचालन होगा।
मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के कानून व्यवस्था की कर रहे हैं समीक्षा
गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सहित रेंज आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित है। जिलों के परफॉर्मेंस की व्यापक समीक्षा हो रही है।



