छत्तीसगढ़

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दो लापता..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रेड नदी घाट पर नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए चार युवक लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक सूरजपुर के चंदरपुर में किराए के मकान में रहते थे। नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। लापता युवकों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। फिलहाल, हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Back to top button