छत्तीसगढ़

अनफिट बसों की आवाजाही पर उठे सवाल, केल्हारी हादसे के बाद परिवहन विभाग में हलचल..

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के केल्हारी में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद शासन ने परिवहन विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद कोरिया RTO अमित प्रकाश कश्यप को अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सख्ती के बाद की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने परिवहन आयुक्त से की चर्चा

हादसे को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने परिवहन आयुक्त से चर्चा की थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने कोरिया RTO को अटैच करने की कार्रवाई की।

परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

केल्हारी बस दुर्घटना के बाद परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था और सड़क पर चलने वाली बसों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के हताहत होने के बाद विभागीय जिम्मेदारी तय करने की मांग भी चर्चा में है।

सरकारी कार्रवाई पर टिकी नजरें

RTO को अटैच किए जाने को हादसे के बाद शासन की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब परिवहन व्यवस्था की निगरानी और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Back to top button