जगदलपुर/आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा में हुआ। मृतकों में एक वाहन चालक और चार मजदूर शामिल हैं।
जिलेटिन की छड़ों से जुड़े उपकरण में हुआ धमाका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान जिलेटिन की छड़ों से जुड़े विस्फोटक उपकरण में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की जान चली गई, जबकि दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। विस्फोटक उपकरण में किन परिस्थितियों में धमाका हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



