बीजापुर
बीजापुर जिले के एक धान खरीदी केंद्र में माओवादियों ने पूर्व सेल्समैन की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सादी वेशभूषा में आए माओवादियों ने टंगिया और चाकू से हमला करके वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। उसूर थाना क्षेत्र की पूरी घटना है। मामले की जांच की है रही है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व सेल्समैन और किसान राममूर्ति गटपल्ली उसूर का ही रहने वाला था। शुक्रवार की सुबह वह धान बेचने के लिए उसूर के धान खरीदी केंद्र गया था। यहां खरीदी केंद्र खुलते ही धान की बोरियों का नाप-तौल किया जा रहा था। खरीदी केंद्र में करीब 10 से ज्यादा किसान मौजूद थे। इस बीच जंगल के रास्ते ग्रामीण वेशभूषा में 3-4 माओवादी पहुंचे। जिन्होंने राममूर्ति की पहले पिटाई की। फिर टंगिया और चाकू से सिर समेत शरीर के अन्य जगहों पर हमला कर मार दिया। और सभी मौके से फरार हो गए।