छत्तीसगढ़

सूरजपुर कांड के आरोपी पर ईनाम की घोषणा.. पड़कने वालों को 50 हजार और एनकाउंटर पर 1 लाख देने का ऐलान..

रायपुर। सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी की बेटी की तलवार से वारकर हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। सूरजपुर में अभी भी आक्रोश बना हुआ है। पूरे प्रदेश में इस घटना की निंदा हो रही है। सूरजपुर की शर्मनाक घटना की आजाद जनता पार्टी व संयुक्त पुलिस के संयोजक उज्जवल दीवान ने घोर निंदा की है। उज्जवल ने पार्टी की तरफ से  अपराधियों को पकड़ने वाले को 50000 रुपये नगद व एनकाउंटर करने वाले को 1 लाख नगद संयुक्त पुलिस परिवार की तरफ से ईनाम देने की घोषणा की है।

उज्जवल दीवान ने वीडियो जारी कर कहा है कि जब पुलिस और पुलिस का परिवार ही सुरक्षित नही है तो ऐसे जंगल राज में जनता कैसे सुरक्षित रहेगी, अपराधी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं, सूरजपुर में हवलदार के पत्नी व बेटी के हत्यारों को किसी स्थिति में बक्शा नही जाएगा और अपराधी को पकड़ने के लिए ईनाम की घोषणा भी कर दिया है।

उज्जवल दीवान ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए 20 अक्टूबर 2024 को सूरजपुर में संयुक्त पुलिस परिवार को इकट्ठा होने बोला है वहीं से संयुक्त पुलिस परिवार पीड़ित पुलिस कर्मचारी के परिवार को न्याय दिलाने सड़क पर उतरेगा। दीवान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पुलिस कर्मचारी या उनके परिवार पर आँच आएगी तो वो शांत नही बैठेंगे और जिम्मेदारों को उनकी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Back to top button