बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में 10 जून को कलेक्टर-एसपी कार्यालय में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने पांच और लोगों की गिरफ्तारी की है। बलौदाबाजार पुलिस ने देर रात भिलाई के खुर्सीपार में छापा मारकर इन आरोपियों को पकड़ा है। इन सभी आरोपियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि इसके पहले इसी मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था।
जानिए क्या थी घटना
10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा पुलिस के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय और गाड़ियों में आग लगा दिए थे। धरना प्रदर्शन का आयोजन, तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कार्रवाई करते हुए तलाश जारी है।
बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा पुलिस के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय और गाड़ियों में आग लगा दिए थे। धरना प्रदर्शन का आयोजन, तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कार्रवाई करते हुए तलाश जारी है।
बलौदाबाजार के सिटी कोतवाली में विधायक देवेंद्र यादव पर अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A,501(1),505(1)(B),501(1)(C),109,120बी, 147,148,149,186,353,332, 333,307,435,436,341,427 भादवि एवं 03,04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत दर्ज है।बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल कुल 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



