
जांजगीर चाम्पा
जांजगीर में बलवा मामले की जाँच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों के हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. दोनों पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक और आरक्षक बलवा मामले की जाँच करने मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव पहुंचे थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों की ग्रामीणों से बहस हो गई. ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी शुरू कर दी. ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों की मारपीट से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.
दोनों पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. इधर इस घटना के बाद 7 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.


