छत्तीसगढ़

CG Fraud: नौकरी का झांसा, छात्रा से 3 लाख की ठगी..इंस्टाग्राम पर जॉब से जुड़े लिंक पर क्लिक कराकर धोखाधड़ी..

दुर्ग। एक कॉलेज छात्रा इंस्टाग्राम पर जॉब ऑफर से जुड़े लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगी का शिकार हो गई। साइबर चोरों ने छात्रा को झांसे में लेकर उसके खाते से 3 लाख रुपए से ज्यादा ट्रांसफर कर लिए। छात्रा ने इसकी शिकायत दुर्ग पुलिस से की है। मामला सुपेला थाना के स्मृतिनगर चौकी अंतर्गत 7वीं बटालियन कातुलबोड़ का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान नंबर सी 6 निवासी लक्ष्मी टंडन (20वर्ष) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो कॉलेज गोइंग स्टूडेंट है। उसने 14 जुलाई 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर एक जॉब से जुड़ा रील देखा था। उसने उसमें दिए लिंक में जाकर जॉब के लिए अप्लाई किया था। जब उसने 100 रुपए भेजा तो उसे वाटसअप पर टेलीग्राम लिंक भेजा गया। जब लक्ष्मी ने उस लिंक में जाकर पूरा डिटेल्स भरा और यूजरनेम जनरेट करके वॉट्सऐप में भेजा तो तो उसे आगे के काम के बारे में जानकारी दी गई।

लक्ष्मी को बताया बताया गया कि उसने 160 रुपए का ऑर्डर पूरा किया है, इसलिए उसे 240 रुपए का लाभ हुआ है। लक्ष्मी को वो रुपए उसके अकाउंट में भेजने के लिए उसका बैंक डिटेल्स मांगा गया। छात्रा ने पैसे निकालने के लिए अपना बैंक डिटेल डाल दिया। इसके बाद प्रार्थिया को बहुत से टास्क दिया गया जिसके लिए प्रार्थिया को एक टास्क राशि हर टास्क के लिये जमा करना पड़ा और ऐसे बहुत से टास्क मिले जिसे पूरा करने के बाद भी लाभ की राशि नहीं मिली।

लक्ष्मी विश्वास में आकर टास्क पूरा करने के लिए अपनी मां मंजू टंडन के फोन पे खाते से कई ट्रांजैक्शन कर डाले। शातिर ठग उसे लगातार बड़े लाभ का भरोसा देते रहे। इस तरह उन्होंने एक एक करके लक्ष्मी से कुल 3,32813 निकाल लिये। इसके बाद भी जब उसे लाभ नहीं हुआ।

Leave a Reply

Back to top button