भिलाई। हुडको में चोरों ने एसबीआई के दो एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 40 लाख कैश पार कर दिया गया। इसके बाद चोरों ने एटीएम में आग लगा दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस अब सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
चोरी की घटना के बाद एटीएम से धुआं निकलता देख मकान मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम का सारा पैसा गायब था। मिलन चौक वाले एटीएम के सामने स्थित मकान के सीसीटीवी में कुछ आरोपी भी कैद हुए हैं



