छत्तीसगढ़

CG- स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलटी..9 बच्चे घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी..

गृह मंत्री बच्चो से मिलने अस्पताल पहुंचे..घायल बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए..

दुर्ग: अंडा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक ई रिक्शा चालक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहंदीपार निकुम में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर निकला था। रास्ते में अचानक उसका ई रिक्शा पलट गया। इससे उसमें सवार सभी बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मैजूद लोगों ने तुरंत अंडा पुलिस को सूचना दी और डायल 112 में फोन किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे की खबर लगते ही गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बच्चो से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए हैं।

हर्षित बेलचंदन (13 साल) निवासी तिरगा, कुमारी निधि देशमुख (11 साल) निवासी तिरगा, कु. गुंजन दिल्लीवार (11 साल) निवासी तिरगा, कुं. देवसी बेलचंदन (10 साल) निवासी झोला, कु. अदिति साहू (06 साल) निवासी झोला, भावेश बेलचंदन (09 साल) निवासी तिरगा, तुषार देशमुख (10 साल) निवासी तिरगा, वरुण बेलचंदन (09 साल) निवासी तिरगा और विपुल बेलचंदन (06 साल) निवासी झोला को चोट आई है।
इस दुर्घटना में स्कूल संचालक, रिक्शा चालक की लापरवाही सामने आई है। रिक्शा चालक ने क्षमता से अधिक बच्चों को उसमें बैठाकर रखा था। एक ई रिक्शा में अधिकतम 4 लोग और एक ड्राइवर बैठ सकता है। स्कूली बच्चों को ले जा रहे ई रिक्शा चालक ने उसमें 10-11 बच्चों को बैठाकर रखा था। यदि उसने क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया होता तो शायद यह घटना नहीं घटती। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button