छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया इस्तीफा.. कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे..

रायपुर । छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया है।  वही कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम  का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेमसाय टेकाम का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को अनुशंसा के साथ पत्र भेजा है।

राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने पत्र स्वीकारा और शपथ ग्रहण का समय दिया है। कल राजभवन में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर 12 बजे राजभवन में मोहन मरकाम नये मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे

Leave a Reply

Back to top button