छत्तीसगढ़

भिलाई सूर्या मॉल में लेस्टोमेनिया पब में रात 12 बजे के बाद रेव पार्टी..शराब के नशे में मदहोश महिलाएं, पुरुष नाच रहे.. पुलिस अधिकारियों ने पब को खाली करवा कर बंद कराया..

भिलाई

भिलाई स्मृति नगर थाना इलाके में सूर्यामॉल में निर्धारित अवधि के बाद भी देर रात तक चल रहा था पब, नशे में मदहोश नाच रहे थे महिला पुरुष, पुलिस ने छापा मार बंद कराया बंदभिलाई नगर 18 सितंबर । भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित लेस्टोमेनिया पब में निर्धारित समय सीमा रात 12:00 बजे के बाद चल रही रेव पार्टी की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पब को बंद कराया गया। देर रात 12:15 बजे पहुंची पुलिस के अनुसार पब के अंदर शराब एवं सिगरेट के नशे में मदहोश महिलाएं एवं पुरुष संगीत की धुन पर नाच रहे थे। निर्धारित समय के बाद भी चल रहे पब को पुलिस ने बंद कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के अनुसार सूर्या मॉल स्थित लेस्टोमेनिया पब के निर्धारित समय 12:00 बजे के बाद भी खुले होने और उसमें रेव पार्टी चलने की सूचना प्राप्त हुई थी इस पर से कॉलेज के द्वारा 12:15 बजे के करीब दबिश दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी के दौरान पाया कि पब के अंदर शराब और सिगरेट का जमकर दौर चल रहा है तेज संगीत की आवाज में नशे में धनाढ्य परिवार के लोग थिरक रहे हैं। समय क्लब में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि रात 12 बजे के बाद लेस्टोमेनिया पब में पार्टी चल रही थी। महिला बल न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी। जांच करने वहां केवल शराब और सिगरेट पीने की बात सामने आई है। पुलिस को भी सूचना मिली थी कि रेव पार्टी चल रही है, लेकिन वहां कोई अन्य ड्रग्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे पब को खाली करवा कर बंद कराया। रात 12 बजे के बाद क्लब या बार संचालित नहीं किया जा सकता है। ऐसा करना कानून अपराध है। इसको लेकर क्लब के मैनेजर गणेश को फटकार लगाई।

Back to top button