
धमतरी
सजायाफ्ता कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह उसका शव बैरक में फांसी पर लटकते हुए मिला है। पीएम की कार्यवाही के लिए शव भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, धमतरी के लाल बाग वार्ड निवासी 18 वर्षीय अरबाज खान जिला जेल धमतरी में बंद था। उसके खिलाफ हथियार लहराने पर जुर्म दर्ज करने के अलावा छेड़छाड़ का मामला दर्ज था। छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने उसे एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। आज तड़के सुबह उसने जेल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव बैरक में फंदे पर लटकता मिला।पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या का कारण अभी स्प्ष्ट नही हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले अधिकारियों की टीम ने जेल में निरीक्षण किया था।


