कांग्रेसछत्तीसगढ़पॉलिटिक्समध्य्प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन..कल उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से फ्लाइट द्वारा रायपुर लाया जायेगा.. शाम को दुर्ग में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार.. राहुल गांधी, अशोक गहलोत, कमलनाथ सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे..

रायपुर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से फ्लाइट के द्वारा रायपुर लाया जायेगा शाम को दुर्ग में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार किया जायेगा। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, सहित कई राष्ट्रीय नेता दुर्ग आएंगे। जहां वो मोतीलाल वोरा का अंतिम दर्शन कर अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।  मोतीलाल वोरा 93 साल के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था। मोतीलाल वोरा का विवाह शांति देवी वोरा से हुआ था। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। उनके बेटे अरुण वोरा दुर्ग से विधायक हैं और वे तीन बार विधायक के रूप में चुनाव जीत चुके हैं। मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।

मोतीलाल वोरा का राजनीतिक जीवन

मोतीलाल वोरा ने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए पत्रकारिता की और बाद में 1968 में राजनीति में प्रवेश किया।

1970 में मध्यप्रदेश विधानसभा से चुनाव जीता और मध्य प्रदेश ‘राज्य सड़क परिवहन निगम’ के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

1977 और 1980 में दोबारा विधानसभा में चुने गए और उन्हे 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली।

मोतीलाल वोरा 1983 में कैबिनेट मंत्री बने और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त हुए।

13 फरवरी 1985 में वोरा को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

13 फरवरी 1988 को मोतीलाल वोरा ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर 14 फरवरी 1988 में केंद्र के स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

अप्रैल 1988 में मोतीलाल वोरा राज्यसभा के लिए चुने गए

26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे

राहुल गांधी ने मोती लाल वोरा को किया नमन

वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरा प्यार और मेरी संवेदना।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा उनमें बाबूजी एक थे।अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जताया शोक

माननीय मोतीलाल वोरा जी का निधन भारतीय राजनीति में अपूर्णीय क्षति है वे एक कुशल राजनेता होने के साथ ही एक सरल हृदय व्यक्ति थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करें।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जताया शोक

मोतीलाल वोरा जी के निधन की खबर दुखदायी है। कांग्रेस ने अपना एक महत्वपूर्ण सिपाही खो दिया है। भारतीय राजनीति में इस अपूर्णीय क्षति की जगह कोई और नहीं ले सकता। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को शोक की घड़ी में सहन करने का साहस प्रदान करे।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने गहरा दुःख व्यक्त किया

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रंद्धाजली दी है। अपने शोक संदेश में श्री लखमा ने कहा कि श्री वोरा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुःख से उबरने के लिए शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दुःख व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के वटवृक्ष, जिनकी छांव में हम सब बड़े हुए, जिनकी उंगली पकड़कर हम सबने चलना सीखा, ऐसे हमारे बाबू जी श्री मोतीलाल वोरा जी हम सबके बीच नहीं रहे। उनका जाना निजी, पारिवारिक एवं राष्ट्रीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। कांग्रेस परिवार आज सूना है।

Back to top button