
अम्बिकापुर
शिक्षक से 1.30 लाख रुपये की उठाईगिरी हुई है। जब रिटायर्ड शिक्षक स्टेट बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था। पैसा निकालकर जैसे ही शिक्षक बैंक से बाहर निकला और होटल में नाश्ता करने गया, उसी दौरान शातिरों ने लाखों की उठाईगिरी करके फरार हो गया। इस मामले में शिक्षक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड शिक्षक से एक लाख तीस हजार रुपये की उठाई गिरी हुई है। स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच से पैसे निकालने के बाद जैसे ही होटल में नाश्ता करने पहुंचा, पीछा कर रहे उठाईगिरी गिरोह के सदस्यों ने नोटों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। उठाई गिरी होने के बाद पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।



